Saturday, March 15, 2025
No menu items!

हाजियों की मौत पर विदेश मंत्रालय की सफाई।

सऊदी अरब में अत्यधिक गर्मी के कारण हज यात्रियों की मौत पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतिय हज यात्रियों की मौत मेडिकल कारणों से हुई है।

Must Read

नई दिल्ली: सऊदी अरब में अत्यधिक गर्मी के कारण कारण भारत सहित दुनिया भर से हज यात्रियों की मौत की खबर मिल रही है, इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा हर साल भारत से बड़ी संख्या में लोग हज पर जाते है ओर उनमे से कुछ की दुर्भाग्य से हज के दौरान मौत हो जाती है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इस साल 175,000 लोग  भारत से हज के लिए मक्का गए थे। इस साल अब तक 98 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। मौतें प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और बुढ़ापे के कारण होती हैं।

अराफात के दिन दुर्घटनाओ के कारण 4 मौतें हुईं, पिछले साल हज के पूरी अवधी के दौरान कुल 187 मौतें हुई थीं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि वह और हज समिति के अधिकारी हज के दौरान मरने वालों के परिजनों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि इस बार हज के दौरान अलग अलग देशों के 1000 से अधिक हज यात्रियों की मौत हुई है।

सऊदी अरब में हज के दौरान मरने वाले अवशेषों को उनके संभंधित देशों में वापस भेजने कि प्रथा नहीं है हालांकि, रिपोर्टरों से पता चला है कि सऊदी अरब में अत्यधिक गर्मी ओर बुखार कि घटनाओ के कारण हज यात्रियों कि मौत हो चुकी है। 2000 से ज्यादा हज यात्रियों का इलाज चल रहा है अत्यधिक गर्मी , मौसम और जलवायु परिवर्तन के कारण बड़ी संख्या में हज यात्रियों  के प्रभावित होने की सम्भावना है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जीवन परिचय.

India: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, जिनका जन्म 11 नवंबर, 1888 को मक्का, सऊदी अरब में हुआ था, भारतीय इतिहास...

More Articles Like This