Wednesday, July 22, 2026
No menu items!

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर का जीवन परिचय.

किएर स्टार्मर नास्तिक हैं. उन्होंने कहा है कि वह इश्वर पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन लोगों को एक साथ लाने के लिए ईश्वर को पहचानते हैं|

Must Read

लंदन: साल 2024 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति किएर स्टार्मर की कहानी काफी दिलचस्प है. किएर स्टार्मर एक ऐसे व्यक्ति हैं जो एक मजदूर के बेटे हैं और उनकी माँ एक नर्स के तौर पर काम करती थीं. देखिए कि एक मजदूर का बीटा किएर स्टार्मर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के पद पर कैसे पहुंचा.

किएर स्टार्मर  का जन्म 2 सितम्बर 1962 को लन्दन में हुआ था| इनके पिता रोडनी स्टार्मर एक टूल मेकर थे और माँ नर्स थीं, जिनका नाम जोसफिन बेकर था| इनके माता-पिता दोनों लेबर पार्टी के समर्थक थे| इनकी माँ को स्टील्स नामक एक रोग था जो कि एक दुलर्भ ऑटोएम्यून बीमारी है|

इन्होने सं 1985 में लीड्स विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री हासिल कि| किएर स्टार्मर स्कूल से यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य थे| 2004 में विक्टोरिया एलेग्जेंडर से उनकी सगाई हुई थी और 6 मई 2007 को एसेक्स के फेनेस एस्टेट में उन्होंने शादी कर ली थी| इनके 2 बच्चे है एक बेटा और एक बेटी है दोनों का लालन-पालन उनकी माता विक्टोरिया की यहूदी विरासत में हो रहा है|

किएर स्टार्मर नास्तिक हैं. उन्होंने कहा है कि वह इश्वर पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन लोगों को एक साथ लाने के लिए ईश्वर को पहचानते हैं| 2008 में किएर स्टार्मर को सरकारी वकील बनाया गया| स्टार्मर अपने काम के सिलसिले में कैरेबिया और अफ्रीका में भी रहे हैं, जहाँ उन्होंने मौत कि सज़ा का सामना कर रहे कैदियों का केस लड़ा|

स्टार्मर  कम उम्र से ही राजनीतिक रूप से सक्रीय हो गए थे और 16 साल की उम्र में ही लेबर पार्टी यंग सोशलिस्ट में शामिल हो गए थे| स्टार्मर 18 साल कि उम्र तक गिल्डहाल स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड ड्रामा में एक जूनियर प्रदर्शक थे, और बांसुरी, पियानो, रिकॉर्डर और वायलिन बजाते थे|

स्टार्मर  ने 2015 को हाउस ऑफ कॉमंस में अपना पहला भाषण दिया था| वह हार्बन और सेंट पैनक्रास संसदीय छेत्र से पहली बार 2015 में चुनाव लड़े थे| स्टार्मर  को 19 जुलाई 2017 को प्रिवी काउंसिल के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई, जिससे उन्हें “राइट ऑनरेबल” की उपाधि दी गई|

2020 में brexit के दौरान किएर स्टार्मर ने Jeremy Corbyn के सचिव के रूप में काम किया था. इसके साथ ही स्टार्मर  ने 2020 से लेबर पार्टी के नेता के रूप में काम किया है और 5 जुलाई 2024 में यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बन गए|

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ा छात्रों का मार्च, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से टकराव

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उस समय बड़ा रूप...

More Articles Like This