Thursday, October 22, 2026
No menu items!

हाथरस भगदड़ केस में सत्संग आयोजन कमिटी के 6 सेवादार गिरफ्तार।

पुलिस के अनुसार सेवादारों और मुख्य आरोपी मधुकर के खिलाफ एक लाख रु का इनाम घोषित किया गया है और जल्द ही गैर ज़मानती वारंट जारी किया जाएगा।

Must Read

Lucknow: हाथरस भगदड़ केस में पूलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सत्संग आयोजन समिति के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अभी और लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तार गिए कमिटी के 6 सेवादारों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करवाने पर एक लाख का इनाम भी रखा गया है। अलीगढ के IG ने बताया कि अगर जाँच में बाबा का नाम आता है तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार सेवादारों और मुख्य आरोपी मधुकर के खिलाफ एक लाख रु का इनाम घोषित किया गया है और जल्द ही गैर ज़मानती वारंट जारी किया जाएगा।

पूलिस के मुताबिक जिन 6 सेवकों की गिरफ्तारी हुई है, उनमे राम लडैते, उपेन्द्र सिंह यादव, मेघ सिंह, मंजू यादव, मुकेश कुमार और मंजू देवी का नाम शामिल है। आई जी ने बताया कि अब तक इस घटना में मरने वालों कि संख्या 121 हो चुकी है और सभी लाशों की शनाख्त हो चुकी है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

लखनऊ होटल केस: कौन थीं समरीन?10वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 24 वर्षीय समरीन की होटल की दसवीं...

More Articles Like This