Monday, April 28, 2025
No menu items!

प्रेमिका ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट दिया।

प्रेमी का गुप्तांग काटने के बाद लड़की भी घबरा गई क्योंकि खून तेज़ धार के साथ निकलने लगा और रुकने का नाम नहीं ले रहा था। तभी लड़की ने ही कटी हुई जगह पर अपना हाथ रख कर खून को रोकने की कोशिश की।

Must Read

Bihar: बिहार के छपरा से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ एक लड़की ने अपने प्रेमी का गुप्तांग काट कर वाशरूम में बहा दिया। लड़की पेशे से डॉक्टर है और वह वेद प्रकाश नाम के युवक के साथ दो साल से रिलेशन में थी। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

मामला छपरा जनपद के मढ़ौरा थाना क्षेत्र का है। लड़की अभिलाषा कुमारी एक नर्सिंग होम चलाती है। अभिलाषा और वार्ड पार्षद वेद प्रकाश का पिछले दो सालों से प्रेम सम्बन्ध था। लड़की का आरोप है कि उसका प्रेमी वेद प्रकाश शादी की बात बार बार टालता रहता था। दबाब बनाने पर शादी के लिए राज़ी होता फिर उसके साथ सम्बन्ध तबाना फिर शादी करने से इंकार कर देता था।

इस से परेशान होकर लड़की ने उसको मिलने के लिए बुलाया और जब हमेशा की तरह सम्बन्ध बनाने की कोशिश करने लगा तो लड़की ने जो पहले से ही इसी इरादे से आई थी, मौका पाकर प्रेमी के गुप्तांग को काट कर अलग कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि उसके कटे हुए अंग को वाशरूम में लेजाकर बहा दिया।

वेद प्रकाश इस से पहले कुछ समझ पता लड़की अपना काम तमाम कर चुकी थी। प्रेमी का गुप्तांग काटने के बाद लड़की भी घबरा गई क्योंकि खून तेज़ धार के साथ निकलने लगा और रुकने का नाम नहीं ले रहा था। तभी लड़की ने ही कटी हुई जगह पर अपना हाथ रख कर खून को रोकने की कोशिश की।

इस बीच लड़की ज़ोर जोर से कह रही थी कि “मैं तुम से प्यार करती थी और अगर तुम मेरे नहीं हो सके तो मैं तुम्हें किसी के लायक नहीं छोड़ूंगी”। अभिलाषा रोने के साथ अपने प्रेमी को कोसती जाती और कहती रही कि “हम ने कहा था कि शादी कर लो वरना बहुत बुरा होगा, जो कभी नहीं हुआ वह होगा लेकिन तुम नहीं माने। मैं बख्शने वाली नहीं हूँ, देखो मेरे हाथ में इसके नाम का मेहँदी लगी हुई है”।

बता दें कि अभिलाषा से वेद प्रकाश ने वादा किया था कि वह आज शादी कर लेगा यही कारण था कि अभिलाषा हाथों में मेहँदी लगा कर दुल्हन बनने के लिए तैयार थी लेकिन वेद प्रकाश केवल शादी का झांसा देकर अभिलाषा को अपने हवास का निशाना बनाता आ रहा था और आज भी वह वही करने वाला था, लेकिन लड़की ने गुप्तांग काट लिया। जब यह खबर सोशल मीडिया पर viral हुई तो लोगों ने इसको खूब चटखारे लेकर सुना। वहीँ कुछ लोगों ने लड़की को इस मामले में सही ठहराया है।

इस घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई तो फ़ौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। प्रेमी वेद प्रकाश को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल की जा रही है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

वक्फ संशोधन एक्ट पर केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाख़िल.

New Delhi: वक्फ संशोधन अधिनियम पर केंद्र सरकार ने 25 अप्रैल 2025 को हलफनामा दाखिल कर दिया है और...

More Articles Like This