Saturday, March 7, 2026
No menu items!

सुनील कुमार पकिस्तान के लिए जासूसी करता पकड़ा गया|

सुनील कुमार नाम के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस खबर से पूरे भारत में हंगामा मच गया है, सुनील कुमार जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं, ये शख्स बठिंडा कैंट में मोची का काम करता था।

Must Read
Abida Sadaf
Abida Sadafhttp://globalboundary.in
आबिदा सदफ बीते 4 वर्षों से मीडिया से जुड़ी रही हैं। इन्किलाब अखबार से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरूआत की थी। आबिदा सदफ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद की रहने वाली हैं.

Panjab:भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव की स्थिति है और इस दौरान बठिंडा पुलिस ने सुनील कुमार नाम के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस खबर से पूरे भारत में हंगामा मच गया है, सुनील कुमार जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं, ये शख्स बठिंडा कैंट में मोची का काम करता था। और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें पाकिस्तान की एक लड़की से प्यार हो गया।

और सुनील कुमार व्हाट्सएप के जरिए एक पाकिस्तानी लड़की से चैट भी करता था। सुनील पर पाकिस्तानी लड़की के साथ उस जगह के बारे में संवेदनशील जानकारी साझा करने का भी आरोप है।

हालांकि पुलिस ने कहा कि यह महिला हनी ट्रैप का शिकार हुई है, लेकिन यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि इस तरह के मामलों में कोई और लड़की भी है या नहीं। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति लड़की होने का नाटक करता है और धीरे-धीरे लड़का इस काल्पनिक लड़की से प्यार करने लगता है और फिर इस दौरान लड़की होने का नाटक करने वाला व्यक्ति उसके मतलब के बारे में जानकारी जुटाता है।

और ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में भी यही स्थिति है। इसलिए पुलिस ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। इसलिए पुलिस ने सुनील कुमार का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम द्वारा उसके मोबाइल फोन की भी जानकारी हासिल की जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि उसने किस तरह की जानकारी साझा की है। पुलिस ने यह भी कहा कि सुनील कुमार 2017 से बठिंडा कैंट में रह रहा था और मोची का काम कर रहा था। वह हनी ट्रैप का शिकार हो गया था और अब पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Author

  • आबिदा सदफ बीते 4 वर्षों से मीडिया से जुड़ी रही हैं। इन्किलाब अखबार से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरूआत की थी। आबिदा सदफ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद की रहने वाली हैं.

    View all posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

गलगोटिया यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में क्यों है?

Noida: ग्रेटर नोएडा में स्थित  गलगोटिया यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में है। लोग इसे "गलघोटिया" कहकर ट्रोल कर रहे हैं।...

More Articles Like This