Sunday, June 7, 2026
No menu items!

अंजना ओम कश्यप का टीचर्स पर दो करोड़ मानहानि का केस .

अंजना ने यूट्यूब टीचर्स पर टिप्पणी की थी कि बिना पूरी जानकारी के संवेदनशील मुद्दों पर बोलते हैं

Must Read
Abida Sadaf
Abida Sadafhttp://globalboundary.in
आबिदा सदफ बीते 4 वर्षों से मीडिया से जुड़ी रही हैं। इन्किलाब अखबार से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरूआत की थी। आबिदा सदफ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद की रहने वाली हैं.

Delhi:दिल्ली हाईकोर्ट में टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप और उनके चैनल की कंपनी ने खान सर (फैसल खान), अभिनय मैथ्स (अभिनय शर्मा) समेत आठ लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। इस मुकदमे में उन्होंने यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लगे उन वीडियो और बयानों को तुरंत हटाने की मांग की है, जिन्हें वे अपनी इज्जत को नुकसान पहुंचाने वाला बता रहे हैं। साथ ही 2 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा गया है।

यह विवाद NEET पेपर लीक और परीक्षाओं से जुड़ी चर्चाओं के बाद शुरू हुआ।  कि अंजना ने यूट्यूब टीचर्स पर टिप्पणी की थी बिना पूरी जानकारी के संवेदनशील मुद्दों पर बोलते हैं और गलतफहमी फैला सकते हैं। इसके जवाब में कई ऑनलाइन शिक्षकों ने तेज प्रतिक्रिया दी। खान सर और अभिनय सर समेत अन्य टीचर्स ने अपने वीडियो और पोस्ट में जवाब दिया, जिसके बाद यह कानूनी लड़ाई शुरू हो गई।

 

टीचिंग कम्युनिटी में इस केस को लेकर काफी चर्चा है। कई लोग कह रहे हैं कि यूट्यूब टीचर्स छात्रों की मदद कर रहे हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अंजना के समर्थक मानते हैं कि बिना विशेषज्ञता के गंभीर मुद्दों पर बयानबाजी से भ्रम फैलता है।

अभी केस कोर्ट में लंबित है। दोनों पक्षों के बीच यह बहस शिक्षा व्यवस्था, मीडिया और डिजिटल शिक्षकों की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। छात्रों और युवाओं में इस पूरे मामले को लेकर राय बंटी हुई है। आगे कोर्ट क्या फैसला देता है, यह देखना बाकी है।

 

Author

  • आबिदा सदफ बीते 4 वर्षों से मीडिया से जुड़ी रही हैं। इन्किलाब अखबार से अपने पत्रकारिता जीवन की शुरूआत की थी। आबिदा सदफ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद की रहने वाली हैं.

    View all posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

साल भर गोल्ड न खरीदें: मोदी

Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद (हैदराबाद) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से खास...

More Articles Like This