Friday, October 2, 2026
No menu items!

साल भर गोल्ड न खरीदें: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि इस पूरे साल घर में कोई भी आयोजन हो, हम नया सोने का आभूषण नहीं खरीदेंगे।

Must Read

Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद (हैदराबाद) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि अगले एक साल तक शादियों, त्योहारों या किसी भी कार्यक्रम में नया सोना (गोल्ड) न खरीदें। इस अपील का मकसद देश की विदेशी मुद्रा यानी डॉलर को बचाना है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि इस पूरे साल घर में कोई भी आयोजन हो, हम नया सोने का आभूषण नहीं खरीदेंगे। भारत दुनिया में तेल के बाद सबसे ज्यादा सोना आयात करने वाला देश है। हर साल बड़ी मात्रा में सोना बाहर से आता है, जिससे बहुत सारा विदेशी मुद्रा खर्च होता है।

 

वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ गई हैं। भारत 85 प्रतिशत तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने से देश पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अगर सोने की खरीदारी कम हो जाए तो 20-25 अरब डॉलर तक की बचत हो सकती है, जो जरूरी तेल आयात में काम आएगी।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कुछ अन्य सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो और बस का ज्यादा उपयोग करें, कार पूलिंग करें और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दें। अनावश्यक विदेश यात्राएं टालें, खासकर डेस्टिनेशन वेडिंग जैसी घटनाएं। वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें और स्वदेशी सामान खरीदकर आयात कम करें।

यह अपील किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं है, बल्कि देशहित में स्वैच्छिक संकल्प है। प्रधानमंत्री का संदेश साफ है कि यह हमारी देशभक्ति की परीक्षा का समय है। थोड़ा संयम रखकर हम मिलकर इस चुनौती का सामना कर सकते हैं।

उनहोंने कहा कि यह छोटा त्याग देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करेगा।अब देखना यह होगा कि प्रधानमंत्री के इस अपील पर पूरे भारत में किया असर पड़ता है

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, CJP और विपक्ष का देशभर में विरोध प्रदर्शन

 Bharat :भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर इन दिनों देशभर में बड़ा राजनीतिक विवाद देखने को...

More Articles Like This