Tuesday, August 11, 2026
No menu items!

सफा इंस्टीट्यूट: डिजिटल मीडिया वर्कशॉप

करियर काउंसलर अज़रा जिलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में सावधानी और इस्तेमाल पर प्रैक्टिकल एक्सरसाइज़ करवाईं। धार्मिक विद्वान मुफ़्ती मुनव्वर सुल्तान नदवी ने मीडिया की क्रिटिकल सोच पर विस्तार से रोशनी डाली, और हर ख़बर को परखने के बाद उसे आगे बढ़ाने का माहौल बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

Must Read

लखनऊ: आज के दौर में मीडिया का स्वरुप बदल चुका है, अब डिजिटल मीडिया, टीवी मीडिया और प्रिंट मीडिया से कहीं ज्यादा प्रभावी है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए सफा इंस्टिट्यूट ऑफ मीडिया लिटरेसी एंड जर्नलिज्म की ओर से एक एक दिवसीय “डिजिटल मीडिया वर्कशॉप” का आयोजन दारुल कुरान शाहीन पैहिया काकोरी में हुआ।

इस एक दिवसीय वर्कशॉप में मीडिया से जुड़े विद्वानों ने शिरकत की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर मसूद आलम फलाही की अध्यक्षता में होने वाले इस वर्कशॉप में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. मुहम्मद नसीब ने स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी। इसी तरह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के डॉ. मुहम्मद जुबैर ने कहा कि मीडिया का मतलब जानकारी देना है। अब हम किसी भी खबर के लिए अगले दिन के अखबार का इंतजार नहीं करते, बल्कि वह बातें सोशल मीडिया के जरिए कुछ ही पलों में लाखों लोगों तक पहुंच जाती हैं। सोशल मीडिया के माधयम से न केवल अपनी बात दूसरों तक पहुंचाई जा सकती है, बल्कि इस के ज़रिए अपनी पहचान, और कमाई भी की जा सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मुहम्मद अशफ़ाक ने कहा कि हर फ़ील्ड में कुछ नियम कानून होते हैं और सीमाएं होती हैं, इसी प्रकार मीडिया में भी हैं, लेकिन मीडिया की ज़िम्मेदारियाँ दूसरे फ़ील्ड के मुकाबले में कुछ अधिक हैं। ग्लोबल बाउंड्री के फ़ाउंडर पत्रकार सलीम आज़ाद ने स्टूडेंट्स को मोबाइल जर्नलिज़्म की ट्रेनिंग दी और उन्हें वीडियोग्राफ़ी करने, उसकी एडिटिंग, कैप्शन,  टैग, टाइटल, डिस्क्रिप्शन, थंबनेल वगैरह लिखने और उन्हें अपलोड करने का तरीका बताया। वर्कशॉप में लगभग चार दर्जन स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया।

करियर काउंसलर अज़रा जिलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में सावधानी और इस्तेमाल पर प्रैक्टिकल एक्सरसाइज़ करवाईं। धार्मिक विद्वान मुफ़्ती मुनव्वर सुल्तान नदवी ने मीडिया की क्रिटिकल सोच पर विस्तार से रोशनी डाली, और हर ख़बर को परखने के बाद उसे आगे बढ़ाने का माहौल बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। गेस्ट ऑफ़ ऑनर मौलाना इस्तिफ़ा उल हसन नदवी,  ने कुरान और हदीस के हवाले से ख़बरों को वेरिफ़ाई करने और भेजने की सलाह दी। इसी तरह, डॉ. मूनिस ने स्टूडेंट्स का ध्यान कम्युनिकेशन स्किल्स की ओर दिलाया।

अध्यक्षता करते हुए, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी के पूर्व एक्टिंग वाइस चांसलर और लॉ फैकल्टी के डीन प्रोफेसर मसूद आलम फलाही ने मीडिया के महत्व और आज के दौर में मीडिया के अलग-अलग रूपों के बारे में बताया। इससे पहले, दारुल कुरान शाहीन के आध्यात्मिक गुरु मौलाना मुस्तफा मदनी नदवी ने स्वागत भाषण दिया और अपने विचार भी बताए। सफान इंस्टीट्यूट के प्रोग्राम डायरेक्टर मुहम्मद गुफरान नसीम ने सभी सेशन का संचालन करते हुए, मेहमानों का स्वागत भी किया।

प्रोग्राम के खास मेहमान मौलाना जहांगीर आलम कासमी ने कहा कि जिंदगी की समस्याएं जटिल हैं। इंसानी मूल्यों को योजनाबद्ध तरीके से रौंदा जा रहा है। हमें सोई हुई इंसानियत को जगाने के लिए मीडिया समेत उन सभी तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो इंसानी मूल्यों को बचाने में सहयोगी हो सकें। वर्कशॉप में सामाजिक सद्भाव और उत्थान संस्थान के संस्थापक मुहम्मद खालिद साहिब, जमशेद कादरी नदवी, अबरार आलम, कारी सद्दाम हुसैन, अब्दुल रहीम नदवी, मुहम्मद साकिब, खालिद हलीम, मौलाना हारून आसिम, मजीद खान, फैजान खान आदि खास तौर पर मौजूद थे। आखिर में, स्टूडेंट्स ने भी अपने विचार बताए। एक दिन की वर्कशॉप मौलाना मुस्तफा नदवी मदनी की दुआ के साथ खत्म हुई।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

नागपुर मंदिर में दानपेटी चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात,

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक मंदिर की दानपेटी से नकदी चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना...

More Articles Like This