Wednesday, October 21, 2026
No menu items!

शिवानी कुमारी का YouTube से बिग बॉस तक का सफ़र कैसा रहा.

शिवानी के घर वाले जो कभी शिवानी को विडियो बनाने से रोका करते थे वही लोग जब शिवानी को बिग बॉस से बुलावा आया, तो ख़ुशी से रो पड़े।

Must Read

YouTube पर अपने देसी अंदाज़ और ठेठ गाँव की भाषा बोलने के लिए मशहूर शिवानी कुमारी नाम की लड़की चर्चा का विषय बन गई है। शिवानी कुमारी इन दिनों पॉपुलर टीवी शो “बिग बॉस OTT सीज़न 3” का हिस्सा हैं। शिवानी कुमारी घर के अन्दर अपने देसी अंदाज़ और आवाज़ को लेकर छाई हुई हैं।

जब से अभिनेता अनिल कपूर और कंटेस्टेंट सना मकबूल के साथ शिवानी कुमारी का विडियो वायरल हुआ है, तबसे हर तरफ शिवानी की खूब चर्चा है। इस बार बिग बॉस को सलमान खान की जगह अभिनेता अनिल कपूर हैं, शिवानी कुमारी को अनिल कपूर के साथ देख कर पूरा देश चौंक गया।

दरअसल शिवानी कुमारी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरय्या जनपद के अरियरी गाँव में हुआ था। शिवानी का सम्बन्ध एक बेहद गरीब परिवार से था, शिवानी की माँ दुसरों के खेतों में काम करती थी, यहाँ तक कि शिवानी ने खुद अपनी माँ के मजदूरी के कामों में हाथ बटाया है, लेकिन जब से सोशल मीडिया की क्रांति आई, न जाने कितनों की किस्मत ही बदल गई।

उन्हीं में से एक नाम शिवानी कुमारी का भी है, शिवानी ने यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा दिया। कुछ ही साल पहले शिवानी ने YouTube पर विडियो अपलोड करने की शुरआत की और देखते ही देखते केवल 24 साल की उम्र में एक लड़की ने अपने घर की गरीबी की दीवार गिरा दी।

शिवानी ने सोशल मीडिया से न केवल फेम कमाया बल्कि खूब पैसा भी कमाया, यहाँ तक कि शानदार घर बनवाया, घर में AC लगवाया जो आम तौर पर गाँव में कम ही देखने को मिलता है, कार ख़रीदा, ज़मीन खरीदा और पूरे घर की ज़िम्मेदारी उठा रही हैं।

कभी जो घर वाले शिवानी को विडियो बनाने से रोका करते थे वही लोग जब शिवानी को बिग बॉस से बुलावा आया, तो ख़ुशी से रो पड़े, पूरा गाँव शिवानी को मुंबई विदा करने पहुँच गया, आखिरकार शिवानी ने बिग बॉस के घर में पहुँच कर सब को चौंका दिया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

लखनऊ होटल केस: कौन थीं समरीन?10वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 24 वर्षीय समरीन की होटल की दसवीं...

More Articles Like This