Saturday, March 7, 2026
No menu items!

इजराइली फ़ौज ने घायल फलिस्तीनी को जीप की बोनट पर बांधकर शहर भर में घुमाया।

गाज़ा में 7 अक्टूबर से जारी युद्ध में शहीद होने वाले फलिस्तीनियों की संख्या 37 हज़ार से अधिक हो चुकी है, उनमें आधे से ज्यादा औरतें और बच्चे हैं।

Must Read

यरुशलम: इजराइली फ़ौज ने वेस्ट बैंक के जनीन इलाके में एक घायल फलस्तीनी नौजवान को हॉस्पिटल ले जाने के बजाए उस को जीप की बोनट पर बांधकर शहर भर में घुमाया।

अरब मीडिया का कहना है जनीन में इजराइली फ़ौज ने एक एक्शन के दौरान कई फ़लस्तीनियों को घायल कर दिया और एक घायल नौजवान को जीप के बोनट पर बांधकर शहर भर में चक्कर लगाया।

यह हादसा उस वक़्त पेश आया जब इजराइली फौजियों ने जनीन इलाके में धावा बोल दिया था और इजराइली फ़ौज की फाइरिंग से कई फलिस्तीनी घायल हो गए। वेस्ट बैंक के इलाके में ख़ास तौर पर जनीन में गाज़ा युद्ध शुरू होने से पहले ही अकसर छापा मारने की ख़बरें आती रही हैं।

यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने से इजराइली फ़ौज की क्रूरता दुनिया के सामने आ गई है।
आप को बता दें कि गाज़ा में 7 अक्टूबर से जारी युद्ध के दौरान शहीद होने वाले फलिस्तीनियों की संख्या 37 हज़ार से अधिक हो चुकी है, उनमें आधे से ज्यादा औरतें और बच्चे शामिल हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

गलगोटिया यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में क्यों है?

Noida: ग्रेटर नोएडा में स्थित  गलगोटिया यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में है। लोग इसे "गलघोटिया" कहकर ट्रोल कर रहे हैं।...

More Articles Like This