Saturday, March 7, 2026
No menu items!

लखनऊ: अकबरनगर में स्थित मस्जिद और मंदिर दोनों को गिरा दिया गया

जिस समय मस्जिद को गिराया जा रहा था, रात का सन्नाटा था, केवल फोर्सेज लगी हुई थी। इस तरह रात के अंधेरों में मंदिर और मस्जिद जैसे संवेदनशील इमारतों को गिरा दिया गया।

Must Read

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के अकबरनगर इलाके में एलडीए ने बुलडोज़र अभियान में करीब 1800 मकानों और दुकानें को ध्वस्त कर दिया। मंगलवार देर रात मंदिर और मस्जिद दोनों धार्मिक स्थलों पर भी बुलडोजर चलाया गया। मंदिर और मस्जिद दोनों को गिराए जाने के बाद अब इलाके में हर तरफ मलबों का ढेर ही रह गया है।

जिस समय मस्जिद को गिराया जा रहा था, रात का सन्नाटा था और वहां कोई भी नज़र नहीं आ रहा था, केवल फोर्सेज लगी हुई थी। इस तरह रात के अंधेरों में मंदिर और मस्जिद जैसे संवेदनशील इमारतों को गिरा दिया गया ताकि किसी प्रकार की समस्सया उत्पन्न न हो सके।

दरअसल कुकरैल नाले के किनारे बसे इस इलाके को सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुसार खली कराया गया है। इस जगह पर उत्तर प्रदेश सरकार सुन्दरीकरण के प्रोजेक्ट को लागु करना चाहती है और यहं पर कुकरैल नाले के किनारे रीवर फ्रंट बनाया जाना है, साथ ही इसी इलाके में लखनऊ का चिड़ियाघर भी शिफ्ट किया जाना है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

गलगोटिया यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में क्यों है?

Noida: ग्रेटर नोएडा में स्थित  गलगोटिया यूनिवर्सिटी इन दिनों चर्चा में है। लोग इसे "गलघोटिया" कहकर ट्रोल कर रहे हैं।...

More Articles Like This