Wednesday, June 17, 2026
No menu items!

अगर मोदी युद्ध रोक सकते हैं तो पेपर लीक क्यों नहीं?

राहुल ने कहा कि जब तक इसमें बदलाव नहीं होगा ये जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक राष्ट्र विरोधी गतिविधि है ओर इसका छात्रों पर बुरा असर पड़ रहा है।

Must Read

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री मोदी पर ज़ोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वह मानसिक तौर पर टूट चुके है ओर उन्हें छात्रों के बजाये अपनी सरकार बचाने कि चिंता है।

पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गाँधी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन का युद्ध रुकवा दी तो फिर पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बार बार और नियमित पेपर लीक बीजेपी और उसके मूल संगठन द्वारा संस्थानों पर कब्ज़ा करने का परिणाम है। बीजेपी ने योग्यता के बजाये वैचारिक जुड़ाव के आधार पर लोगो कि भर्ती करके पूरी शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया है।

राहुल ने कहा कि जब तक इसमें बदलाव नहीं होगा ये जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक राष्ट्र विरोधी गतिविधि है ओर इसका छात्रों पर बुरा असर पड़ रहा है।
राहुल गाँधी ने कहा कि भारत में लगातार पेपर लीक हो रहे है NEET,UGC- NET के पेपर लीक हो गए हैं। नरेन्द्र मोदी या तो पेपर लीक को रोकने में नाकाम है या तो उससे रोकना नहीं चाहते।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

शव को लेकर डॉक्टर का अशलील बयान .

Maharashtra : हाल ही में कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप कॉमेडी शो में दो बड़े विवाद हो गए हैं।...

More Articles Like This